रोहतास में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीन सदस्यों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

Sasaram News: रोहतास के नगर पंचायत काराकाट में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से तीन सदस्यों का निर्विरोध चयन किया, जिन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

विज्ञापन

Sasaram News:(अशोक कुमार) रोहतास जिले के नगर पंचायत काराकाट में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से समिति के तीन सदस्यों का निर्विरोध चयन किया. निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल कुमार सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी रेणुका कुमारी तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देवाशीष सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन वार्ड पार्षद बने सशक्त स्थायी समिति के सदस्य

निर्वाचन के बाद वार्ड संख्या-2 के पार्षद संतोष कुमार तिवारी, वार्ड संख्या-7 के पार्षद संजय राम तथा वार्ड संख्या-8 की वार्ड पार्षद मतरमाला देवी को सशक्त स्थायी समिति का सदस्य चुना गया. तीनों सदस्यों को जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया.

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचन को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सकारात्मक पहल बताते हुए नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि समिति के सदस्य नगर पंचायत के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

समर्थकों ने किया स्वागत

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखा गया. नव-निर्वाचित सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद रवीश रंजन सहित विनेश कांत त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, सुरेश माली और अन्य वार्ड पार्षद एवं समर्थक उपस्थित रहे. गौरतलब है कि नगर पंचायत काराकाट में कुल 12 वार्ड पार्षद हैं. सशक्त स्थायी समिति का निर्विरोध गठन होने से नगर पंचायत की राजनीतिक गतिविधियों में सौहार्दपूर्ण माहौल का संदेश गया है.

Also Read:कैमूर में NH-19 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन