कैमूर में NH-19 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

घटनास्थल की तस्वीर
Kaimur Road Accident: कैमूर में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां जांच में हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई.
Kaimur Road Accident: (सचिता सिंह) कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डहला मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार की दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के अनुसार, कुल्हड़िया गांव निवासी लगभग 25 वर्षीय रमेश राम अपनी बहन को दूधरा गांव छोड़कर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही वह डहला मोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेश राम बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और इलाज के लिए दुर्गावती के एक निजी अस्पताल पहुंचाया.
जांच में हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा एक्स-रे कराया गया, जिसमें घायल युवक के हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की सलाह दी है.
हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी
खबर लिखे जाने तक घायल युवक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे. वहीं, मौके पर मौजूद उनके शुभचिंतकों और परिचितों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें वाराणसी के किसी हायर सेंटर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी थी.
अज्ञात वाहन की तलाश
घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










