भभुआ में तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, इंजन दो हिस्सों में टूटा, चालक गंभीर रूप से घायल

Author Ranjeet kr patel|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

कैमूर के भभुआ में सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का इंजन दो हिस्सों में टूट गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Bhabhua Dumper Tractor Accident : कैमूर के भभुआ में चैनपुर रोड स्थित मुण्डेश्वरी गेट के समीप सोमवार की रात तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन दो हिस्सों में टूट गया. पुलिस ने डंपर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kaimur news : तेज रफ्तार डंपर से हुई आमने-सामने की टक्कर

ट्रैक्टर मालिक ब्रजेश सिंह ने बताया कि उनका ट्रैक्टर (BR03GB-1481) सोमवार रात करीब 9:30 बजे मुण्डेश्वरी गेट के पास से गुजर रहा था. ट्रैक्टर को रादेश पासवान चला रहे थे. आरोप है कि उसी दौरान भभुआ की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे डंपर (BR03GC-2375) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी.

इंजन दो हिस्सों में टूटा, चालक को गंभीर चोटें

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का इंजन दो हिस्सों में टूट गया और पीछे का दाहिना पहिया भी क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में चालक रादेश पासवान के पैर, छाती और सिर में गंभीर चोटें आईं. हालांकि वह बाल-बाल बच गए.

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

घायल चालक का पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. दर्द बढ़ने पर बुधवार दोपहर उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छाती का एक्स-रे कराया और दवा दी. पैर में चोट के कारण उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है.

डंपर जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन