रोहतास: स्कूलों को दो दिन की मोहलत, नशामुक्ति-स्वच्छता रैंकिंग का पंजीकरण नहीं तो होगी कार्रवाई
बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
नासरीगंज के विद्यालयों में इंस्पायर अवार्ड, नशामुक्त अभियान और आपार आईडी कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई।
Rohtas News : स्थानीय बीआरसी परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर नगर व प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व बीआरसी लेखापाल अनिल कुमार ने किया. इसमें इंस्पायर अवार्ड, नशामुक्त विद्यालय, स्वच्छता रैंकिंग और आपार आईडी सहित शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
दो दिनों में ऑनलाइन पंजीकरण का निर्देश
बैठक में बीआरसी लेखापाल अनिल कुमार ने सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर नशामुक्त विद्यालय और स्वच्छता रैंकिंग के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर कार्यालय को इसकी सूचना दें. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
आपार आईडी पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
बैठक में विद्यार्थियों की आपार आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. जिन मध्य विद्यालयों में अभी तक आपार आईडी का कार्य पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है, उन्हें यथाशीघ्र प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया. लेखापाल ने स्पष्ट किया कि आपार आईडी का कार्य पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.
प्रगति रिपोर्ट बीआरसी में जमा करने का निर्देश
सभी विद्यालयों को इंस्पायर अवार्ड, नशामुक्त विद्यालय, स्वच्छता रैंकिंग और आपार आईडी से संबंधित प्रगति रिपोर्ट बीआरसी कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में कहा गया कि निर्धारित कार्यों में रुचि नहीं लेने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जायेगी.
प्रधानाध्यापकों को समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत
बीआरसी लेखापाल ने कहा कि शिक्षा विभाग की योजनाओं और अभियानों को प्रभावी तरीके से लागू करने में विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी प्रधानाध्यापक निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर प्रगति से कार्यालय को अवगत कराएं.
बैठक में एचएम अशोक कुमार, जहांगीर आलम, उम्मत रसूल, उदय कुमार, अतुल्य कुमार, पुर्नवासी चौधरी, नेसार अहमद, संजीव कुमार, अनिल कुमार, बीआरसी कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार समेत नगर व प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं बीआरसी कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए