कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 12 Apr 2026 8:01 PM
इसमें 251 की संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया. यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई.
शुम्भेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण से 251 महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा प्रतिनिधि, सरैयाहाट शुम्भेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 251 की संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया. यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा. वृंदावन धाम की कथा वाचिका दिव्या देवी कथा सुनायेगी. उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं. जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है. उन्होंने ध्रुव चरित्र एवं प्रह्लाद की भक्ति का उदाहरण देते हुए बताया कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष निर्मल कुमार पाठक, सचिव अरविंद कुमार, संरक्षक अनिल कुमार यादव व कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद शर्मा समेत ग्रामीण जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










