मई में होगा जिला महासंघ का अधिवेशन, तैयारी शुरू

बैठक में जिला व अनुमंडल महासंघ के अधिवेशन, चुनाव और महासंघ कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार पर चर्चा की गयी.
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में अधिवेशन व चुनाव पर चर्चा संवाददाता, दुमका झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दुमका की स्वागत समिति की बैठक पेंशनर समाज दुमका के सभागार में संपन्न हुई. बैठक में जिला व अनुमंडल महासंघ के अधिवेशन, चुनाव और महासंघ कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार पर चर्चा की गयी. जिला सचिव सह स्वागत सचिव राजीव नयन तिवारी ने बताया कि 5 अप्रैल को रांची में हुई राज्य महासंघ की बैठक में राज्य स्तरीय अधिवेशन व चुनाव 27 व 28 जून को जामताड़ा में कराने का निर्णय लिया गया है. इसके पहले जिला महासंघ का अधिवेशन कराना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से मई में ही दुमका जिला महासंघ का अधिवेशन कराने का निर्णय लिया गया है. इसकी तिथि जल्द घोषित की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता प्राण मोहन मुर्मू ने की. मौके पर माधव कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद साह, तपन कुमार ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, जय प्रकाश मिश्र, अजितेश राय, कुमार सत्येंद्र, अशोक कुमार गोरांई, स्वप्न कुमार गोरांई, मनोज कुमार, भूषण कुमार, वकील महतो, त्रिलोक नाथ गुप्ता, कौशल कुमार, पंकज कुमार व पवन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




