पोषण सखियों की बैठक में मानदेय वृद्धि की मांग पर चर्चा

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 12 Apr 2026 7:24 PM

विज्ञापन

निर्णय लिया कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर उन्हें मांग-पत्र सौंपेंगे.

विज्ञापन

कहा : समान काम के बदले मिले समान वेतन प्रतिनिधि, बासुकिनाथ प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ ने राज्य भर में समान काम के बदले समान वेतन की मांग करते हुए मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह करने की मांग की है. इसे लेकर पोषण सखी संघ प्रखंड इकाई जरमुंडी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष वीणा कुमारी के अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास उपस्थित हुए. प्रदेश संरक्षक ने कहा कि पोषण सखी को तीन हजार रुपये महीना मिलता है, जो बहुत कम है. पोषण सखियों ने शिकायत की है कि उन्हें कम मानदेय के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, जबकि वे कुपोषण दूर करने में बेहतर कार्य कर रही हैं. मुख्यमंत्री से 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिये जाने का मांग की. निर्णय लिया कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर उन्हें मांग-पत्र सौंपेंगे. सभी सत्ताधारी विधायक व मंत्री को मांग-पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया. ड्रेस कोड लागू करने, 29 महीने का लंबित बकाया मानदेय देने, सेविका नियुक्ति में 50 प्रतिशत पोषण सखी को आरक्षण देने, सरकारी सभी नियुक्ति में पोषण सखी को 50 प्रतिशत आरक्षण की मांगें शामिल है. प्रदेश संरक्षक के नेतृत्व में कई बैठकें आयोजित की गई हैं, जिसमें सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त की गयी है. मौके पर पोषण सखी सरस्वती देवी, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola