मुंगेर में रविवार को सदर अस्पताल में कौन डॉक्टर रहेंगे ऑन ड्यूटी? इमरजेंसी और प्रसव केंद्र की पूरी लिस्ट जानें
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 31 May 2026 7:36 AM
सांकेतिक तस्वीर
Munger Hospital Alert: अगर रविवार को आपको या आपके परिजनों को अचानक अस्पताल जाने की जरूरत पड़ जाए, तो पहले यह जानकारी जरूर पढ़ लें. मुंगेर सदर अस्पताल ने इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र की ड्यूटी सूची जारी कर दी है.
Munger Hospital Alert: मुंगेर में रविवार को ओपीडी बंद रहने के बावजूद सदर अस्पताल, मुंगेर में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में अलग-अलग पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में मरीज निर्धारित चिकित्सकों से इलाज और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं.
तीन पालियों में डॉक्टर रहेंगे तैनात
सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में रविवार को तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रूपेश कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ असीम कुमार इमरजेंसी सेवा संभालेंगे. वहीं रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ आशीष की तैनाती रहेगी.
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी विभाग पहुंच सकते हैं, जहां चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी.
बच्चों की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था
गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए पीकू वार्ड में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ शशांक कुमार सेवा देंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ रमन मरीजों की निगरानी करेंगे. वहीं रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ मुकेश कुमार पीकू वार्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे.
अस्पताल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की गंभीर स्थिति में बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें.
24 घंटे उपलब्ध रहेंगी महिला चिकित्सक
प्रसव सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रसव केंद्र में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ नेहा मौजूद रहेंगी. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ निधि सेवा देंगी. वहीं रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ अलका प्रसव केंद्र की जिम्मेदारी संभालेंगी.
अस्पताल प्रशासन के अनुसार गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.
Also Read: यूरोप ट्रिप से लेकर महंगे गिफ्ट तक, टेंडर घोटाला मामले में एक्शन, IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










