2 जून औरंगाबाद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में होंगे शामिल

Published by : Vivek Pandey Updated At : 31 May 2026 7:41 AM

विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधरी

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के बभंडीह खेल मैदान में आयोजित सहयोग शिविर में होंगे शामिल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित जानिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Aurangabad News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 जून (मंगलबार) को औरंगाबाद जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे जिले के बभंडीह खेल मैदान में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के तहत बभंडीह खेल मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे. शिविर में आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा कर सकते हैं. साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनका लाभ सुनिश्चित करने पर जोर देंगे.

जनसभा को करेंगे संबोधित

सहयोग शिविर में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन में वे राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच रखेंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है.

तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मंच निर्माण, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों का जायजा अधिकारियों द्वारा लगातार लिया जा रहा है. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी तैयारी में जुटे हुए हैं.

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद

बभंडीह खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोगों के पहुंचने की संभावना है. प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन