करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 30 May 2026 8:41 PM
परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था
बरियारपुर.
प्रखंड के गंगा पार हरिणमार थाना क्षेत्र के हरिणमार पंचायत के वार्ड-04 निवासी 55 वर्षीय एक अधेड़ की 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.बताया गया कि हरिणमार निवासी 55 वर्षीय नेहरू रजक दिन के 10 बजे के स्नान कर छत पर कपड़ा पसारने गया हुआ था. वह कपड़ा पसार ही रहा था कि भींगा हुआ कपड़ा ऊपर से गुजरे 11 हजार हाइटेंसन तार की चपेट में आ गया. जिससे उसे जोर का झटका लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक अपने पीछे पत्नी विमल देवी के साथ तीन पुत्र क्रमशः राहुल कुमार रजक, रोहित कुमार रजक एवं गुलशन कुमार को पीछे छोड़ गया. एक पुत्र राहुल कुमार की शादी हो चुकी है. जबकि दोनों पुत्र नाबालिग है. परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर जताया आक्रोश
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण इससे पूर्व भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. बावजूद विद्युत विभाग द्वारा तार को दुरुस्त करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं. इधर हरिणमार थानाध्यक्ष एके आजाद ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










