दो पक्ष में आपसी विवाद, 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2017 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

सुखजोड़ा गांव में पुल निर्माण कार्य में वर्चस्व को लेकर विवाद का मामला रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के सुखजोड़ा गांव में एक पुल निर्माण कार्य में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्ष में तनाव के कारण तथा विधि व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए दोनों पक्ष के 12 लोगों पर 107 मामला […]
विज्ञापन
सुखजोड़ा गांव में पुल निर्माण कार्य में वर्चस्व को लेकर विवाद का मामला
रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के सुखजोड़ा गांव में एक पुल निर्माण कार्य में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्ष में तनाव के कारण तथा विधि व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए दोनों पक्ष के 12 लोगों पर 107 मामला दर्ज किया गया है़ प्रथम पक्ष में मनोज कुमार मंडल, पूरन चंद्र राय, दुखहरण मंडल, सादीन दास, रघुनाथ घोष व खुदु माल का नाम शामिल है़ वहीं दूसरे पक्ष में योगानंद सरकार, विश्वजीत सरकार, सुदीप दास, आनंद बाउरी, निवास बाउरी व कालीपद गोराई का नाम शामिल है़
गांव के जोरिया पर एक पुल निर्माण कार्य का ठेका दुमका के संवेदक उदय सिंह को मिला है़ उक्त पुल निर्माण को लेकर गांव के दोनों पक्ष में 5 फरवरी को बर्चस्व की लड़ाई हुई थी. घटना के बाद शांति बनाये रखने तथा विधि व्यवस्था के मद्देनजर दोनों पक्ष पर मामला 107 दर्ज किया गया है़ रानीश्वर थाना के सअनि मिथिलेश कुमार सिंह को मामले की तहकीकात करने का दायित्व मिला है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




