₹1.30 लाख में Ola की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेगी 125 Kmph स्पीड और 320Km रेंज

Published by :Shivani Shah
Published at :13 Apr 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Ola S1 X+ 5.2 kWh

Ola S1 X+ / फोटो- Ola

Ola Electric ने S1 X+ 5.2 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है, जिसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है. यह स्कूटर 125 Kmph स्पीड और 320Km की लंबी रेंज देती है.

विज्ञापन

बेंगलुरु स्थित Ola Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह स्कूटर कंपनी की खुद की डेवलप की गई 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी से लैस है. इसकी शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो 15 अप्रैल 2026 के बाद बढ़ाई जा सकती है.

4680 Bharat Cell के साथ बड़ी पहल

Ola Electric का कहना है कि S1 X+ 5.2 kWh के जरिए वह अपनी इन-हाउस बैटरी टेक्नोलॉजी को बड़े लेवल पर आम ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है. 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी का उद्देश्य लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर को ज्यादा एक्सेसिबल बनाना है, जिससे देश में EV अपनाने की रफ्तार बढ़े.

दमदार परफॉर्मेंस और फीचर्स

इस स्कूटर में 11 kW का मिड-ड्राइव मोटर दिया गया है, जिसमें इंटीग्रेटेड MCU भी शामिल है.

  • टॉप स्पीड: 125 किमी/घंटा
  • रेंज: 320 किमी (सिंगल चार्ज)
  • ब्रेकिंग सिस्टम: Brake-by-Wire और फ्रंट डिस्क ब्रेक

यह फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं.

Ola Electric का मौजूदा पोर्टफोलियो

कंपनी फिलहाल Gen 3 S1 स्कूटर और Roadster X मोटरसाइकिल्स की रेंज ऑफर कर रही है.

प्रीमियम सेगमेंट में:

  • S1 Pro+ (5.2 kWh और 4 kWh)
  • S1 Pro (4 kWh और 3 kWh)

मास मार्केट सेगमेंट में:

  • S1 X+ (4 kWh)
  • S1 X (2 kWh, 3 kWh और 4 kWh)

वहीं, Ola Roadster बाइक 4.5 kWh और 9.1 kWh बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि Roadster X 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh ऑपशंस में आती है.

यह भी पढें: Bajaj Pulsar 180 vs TVS Apache RTR 180: कौन सी बाइक देती है सबसे ज्यादा पैसा वसूल डील?

यह भी पढ़ें: कार बनानेवाली यह कंपनी भारत में ला रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्चिंग इसी साल

यह भी पढें: 650cc इंजन वाली इस Royal Enfield में ऐसा क्या खास है जो इसे अलग बनाता है?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola