Bajaj Pulsar 180 vs TVS Apache RTR 180: कौन सी बाइक देती है सबसे ज्यादा पैसा वसूल डील?

Bajaj Pulsar 180 vs TVS Apache RTR 180
Pulsar 180 की वापसी ने 180cc सेगमेंट में मुकाबला फिर दिलचस्प बना दिया है. एक तरफ आराम, बड़ा टैंक और किफायती कीमत है, तो दूसरी तरफ हल्की, ज्यादा फीचर-लोडेड और स्पोर्टी Apache RTR 180. अब फैसला इस पर है कि आपको आराम चाहिए या ज्यादा टेक और परफॉर्मेंस का मजा.
Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर बाइक Bajaj Pulsar 180 को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसकी कीमत ₹1.22 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. हालांकि ये बाइक बिल्कुल नई नहीं है, लेकिन 2022 में बंद होने के बाद इसकी वापसी काफी अहम मानी जा रही है. अब ये सीधे तौर पर TVS Apache RTR 180 को टक्कर देगी. ऐसे में अगर आप इस सेगमेंट में बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो इन दोनों बाइक्स के बीच तुलना करना जरूरी हो जाता है.
Bajaj Pulsar 180 vs TVS Apache RTR 180: इंजन और परफॉरमेंस
Bajaj Pulsar 180 में 178.6cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 17 hp की पावर और 15 Nm टॉर्क देता है. वहीं TVS Apache RTR 180 में 177.4cc का ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो बराबर पावर लेकिन थोड़ा ज्यादा 15.5 Nm टॉर्क निकालता है.
कागज पर देखें तो Apache थोड़ा ज्यादा टॉर्की और हाई रेव्स पर खेलने वाली बाइक लगती है, जबकि Pulsar 180 रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा स्मूद और आरामदायक फील देती है. दोनों ही बाइक्स में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.
Bajaj Pulsar 180 vs TVS Apache RTR 180: डायमेंशन्स, वजन और ग्राउंड क्लियरेंस
अगर बात करें साइज और वजन की, तो यहीं से TVS Apache RTR 180 अपनी वैल्यू दिखाना शुरू कर देती है. करीब 140 किलो वजन के साथ ये Pulsar 180 (156 किलो) से लगभग 16 किलो हल्की है.
ग्राउंड क्लियरेंस भी Apache का 180 mm है, जो Pulsar के 165 mm से ज्यादा है. हालांकि, Pulsar 180 यहां अपने 15 लीटर बड़े फ्यूल टैंक के साथ वापसी करती है, जो Apache के 12 लीटर से ज्यादा है.
Bajaj Pulsar 180 vs TVS Apache RTR 180: हार्डवेयर और फीचर्स
Bajaj Pulsar 180 और TVS Apache RTR 180 दोनों ही टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक्स के साथ आती है. लेकिन Pulsar यहां थोड़ी बढ़त लेती है बड़े डिस्क ब्रेक्स के साथ, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा दमदार महसूस होती है.
Pulsar पहले से ज्यादा मॉडर्न लगती है, खासकर इसके डिजिटल कंसोल और LED लाइटिंग की वजह से. लेकिन अगर बात फीचर्स की करें, तो Apache अभी भी थोड़ा आगे नजर आती है. इसमें आपको Sport, Urban और Rain मोड मिलते हैं, जो अलग-अलग रोड कंडीशन के हिसाब से बाइक के बिहेवियर को बदल देते हैं.
साथ ही SmartXConnect Bluetooth कनेक्टिविटी से नेविगेशन, कॉल अलर्ट और राइड डेटा जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी मिलती हैं. सबसे मजेदार फीचर है GTT (Glide Through Technology). यह ट्रैफिक में बिना एक्सीलरेटर दिए बाइक को आराम से चलने देता है.
Bajaj Pulsar 180 vs TVS Apache RTR 180: कीमत
Bajaj Pulsar 180 की कीमत करीब ₹1.22 लाख है, जबकि TVS Apache RTR 180 आपको लगभग ₹1.26 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलती है.
Bajaj Pulsar 180 vs TVS Apache RTR 180: कौन सा खरीदें?
अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो आरामदायक हो, लंबी दूरी में ज्यादा साथ दे और जेब पर भी थोड़ा हल्की पड़े, तो Bajaj Pulsar 180 आज भी एक बढ़िया ऑप्शन है. लेकिन अगर आपको ज्यादा स्पोर्टी फील, बेहतर हैंडलिंग और फीचर्स से भरपूर बाइक चाहिए, तो TVS Apache RTR 180 आपके लिए सही रहेगी.
यह भी पढ़ें: कार बनानेवाली यह कंपनी भारत में ला रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्चिंग इसी साल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




