Hero Vida VX2 खरीदने से पहले जान लें सभी 5 वेरिएंट्स का फर्क, आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट?

Updated:
विज्ञापन
Hero Vida VX2 / Image: Hero Vida

Hero Vida VX2 / Image: Hero Vida

Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 99,490 रुपये से 1.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. हर वेरिएंट में बैटरी, रेंज, स्पीड, चार्जिंग टाइम और फीचर्स अलग हैं. अगर आप Vida VX2 खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से कौन-सा मॉडल सबसे बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

अगर आप Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि इसका कौन-सा वेरिएंट आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से सबसे सही रहेगा. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 5 अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें बैटरी, रेंज, स्पीड और फीचर्स का अंतर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं किस वेरिएंट में क्या खास मिलता है.

Hero Vida VX2 के वेरिएंट वाइज फीचर्स

Vida VX2 Go 2.2

यह Vida VX2 का बेस वेरिएंट है. इसमें 2.2kWh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 93km (IDC) तक की रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड 70kmph है और यह 0 से 40kmph की रफ्तार 4.2 सेकेंड में पकड़ लेता है. इसमें 580W चार्जर मिलता है, जिससे बैटरी 0 से 80% तक करीब 3 घंटे 7 मिनट में चार्ज हो जाती है. स्कूटर में आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक, CBS, 4.3-इंच LCD डिस्प्ले, Eco और Ride जैसे दो राइडिंग मोड दिए गए हैं. छोटी बैटरी की वजह से इसमें 33.2 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 99,490 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Vida VX2 Go 2.2 RQ

यह वेरिएंट Go 2.2 जैसा ही है, लेकिन इसमें 1000W का फास्ट चार्जर स्टैंडर्ड मिलता है. इसकी वजह से बैटरी 0 से 80% तक सिर्फ 1 घंटा 41 मिनट में चार्ज हो जाती है. इसकी कीमत 1.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Vida VX2 Go 3.4

अगर आपको ज्यादा रेंज चाहिए, तो यह वेरिएंट बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें 3.4kWh की बैटरी मिलती है, जो 146km (IDC) तक की रेंज देने का दावा करती है. हालांकि, इसकी टॉप स्पीड 70kmph ही रहती है और 0-40kmph का समय भी 4.2 सेकेंड है. इसमें वही 580W चार्जर मिलता है, जिससे बैटरी 0 से 80% तक लगभग 4 घंटे 44 मिनट में चार्ज होती है. बड़ी बैटरी की वजह से इसका अंडर-सीट स्टोरेज घटकर 27.2 लीटर रह जाता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Vida VX2 Plus 3.4

अगर आप ज्यादा फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो VX2 Plus 3.4 आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें भी 3.4kWh बैटरी और 580W चार्जर मिलता है. चार्जिंग टाइम 4 घंटे 44 मिनट है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह Go वेरिएंट से आगे है. इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, 4.3-इंच TFT डिस्प्ले, इको, राइड और सपोर्ट जैसे तीन राइडिंग मोड मिलते हैं. इसकी टॉप स्पीड 80kmph है और यह 0 से 40kmph की स्पीड सिर्फ 3.1 सेकेंड में पकड़ लेता है. इसकी कीमत 1.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Vida VX2 Plus 4.4

यह Hero Vida VX2 का सबसे प्रीमियम और टॉप वेरिएंट है. इसमें 4.4kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 187km (IDC) तक की रेंज देती है. इसके साथ 1000W फास्ट चार्जर मिलता है, जिससे बैटरी 0 से 80% तक लगभग 3 घंटे 17 मिनट में चार्ज हो जाती है. इस वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक, TFT डिस्प्ले, तीन राइडिंग मोड और बाकी सभी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसकी टॉप स्पीड 90kmph है, जबकि 0 से 40kmph की स्पीड 3.1 सेकेंड में हासिल की जा सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 1.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

कौन-सा वेरिएंट खरीदें?

अगर आपका बजट कम है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्कूटर चाहिए, तो Vida VX2 Go 2.2 बेहतर ऑप्शन है. ज्यादा रेंज के लिए Go 3.4 अच्छा रहेगा. अगर आप बेहतर परफॉर्मेंस, TFT डिस्प्ले, डिस्क ब्रेक और स्पोर्ट मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो VX2 Plus 3.4 या Plus 4.4 आपके लिए ज्यादा सही साबित हो सकते हैं. खासकर Plus 4.4 उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें लंबी रेंज और तेज परफॉर्मेंस दोनों चाहिए.

ये भी पढ़ें: Hero का नया Vida VX2 Plus खरीदने का है मन? पहले जानें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 3 खासियत


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola