ऑफ-रोडिंग लुक के साथ लॉन्च हुई Renault Duster Adventure Edition, जानिए कीमत और फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
Renault Duster Adventure Edition (Photo: Renault India/X)

Renault Duster Adventure Edition (Photo: Renault India/X)

Renault ने भारत में नई Duster Adventure Edition लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये है. SUV में ऑफ-रोडिंग लुक, एक्सक्लूसिव Adventure कॉस्मेटिक अपडेट, पैनोरमिक सनरूफ समेत कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

भारतीय बाजार में Renault ने अपनी पॉपुलर SUV Duster का नया Adventure Edition लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है. इस साल की शुरुआत में Renault ने नई जनरेशन Duster को बाजार में लॉन्च किया था. वहीं इसकी डिलीवरी कुछ महीने पहले ही शुरू हुई है. आइए जानते हैं इसके डिजाइन, पावरट्रेन, कीमत और फीचर्स के बारे में. 

Renault Duster Adventure Edition: डिजाइन और फीचर्स 

Renault Duster Adventure Edition को रेगुलर मॉडल से अलग और ज्यादा दमदार लुक देने के लिए कई खास कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं. इसमें एक्सक्लूसिव Adventure डीकल्स मिलते हैं, जिन पर टोपोग्राफिकल कंटूर लाइन्स और Leh के कोऑर्डिनेट्स (34.27 N, 77.60 E) दिए गए हैं.

इतना ही नहीं, SUV में Adventure एम्बेलिशर्स और Adventure फ्लोर मैट्स भी दिए गए हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल LED हेडलैंप्स, इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट, My Renault ऐप के जरिए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.1-इंच का openR Link मल्टीमीडिया सिस्टम और 17-इंच के Ocean अलॉय व्हील्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

Renault Duster Adventure Edition: पावरट्रेन और कीमत

Renault Duster Adventure Edition को कंपनी ने तीन इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जिसमें Turbo TCe 100 MT वेरिएंट मिलता है. वहीं, Turbo TCe 160 MT की कीमत 13.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप Turbo TCe 160 DCT वेरिएंट के लिए 15.39 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. पहला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. वहीं, ज्यादा दमदार ड्राइविंग चाहने वालों के लिए 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 163 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT), दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में मौजूद है.

ये भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS की डिलीवरी शुरू, पहली 50 यूनिट्स हुईं Sold Out, जानें इस SUV में ऐसा क्या है खास


विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को लगातार कवर करते हैं.

अंकित की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट और ऐप्स, AI टूल्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को केवल लॉन्च या स्पेसिफिकेशन तक सीमित न रखकर, यूजर एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और बाजार के ट्रेंड्स के नजरिए से भी समझाया जाए.

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब 1 वर्ष तक काम किया. वहां उन्हें टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज इकोसिस्टम में सटीक, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने की समझ विकसित करने में मदद की.

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola