Skoda Kodiaq RS की डिलीवरी शुरू, पहली 50 यूनिट्स हुईं Sold Out, जानें इस SUV में ऐसा क्या है खास

Skoda Kodiaq RS
Skoda Kodiaq RS के लॉन्च होते ही पहली 50 यूनिट्स कुछ ही मिनटों में बिक गईं. यह प्रीमियम परफॉर्मेंस SUV दमदार इंजन, लग्जरी फीचर्स और ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आती है. जानें कि क्या यह आपके लिए सही ऑप्शन है और अगली बुकिंग के लिए क्या करें.
Skoda Kodiaq RS की भारत में डिलीवरी शुरू हो गई है. लॉन्च के तुरंत बाद इसकी पहली 50 यूनिट्स कुछ ही मिनटों में बुक हो गईं. 66.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आने वाली यह SUV पूरी तरह CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत लाई गई है, इसलिए इसकी उपलब्धता फिलहाल सीमित है. ऐसे में अगर आप अब इसकी बुकिंग कराते हैं, तो आपको अगली खेप का इंतजार करना होगा. आइए जानते हैं इस दमदार परफॉर्मेंस SUV की कीमत, फीचर्स और क्या है इसकी सबसे बड़ी खासियत.
लॉन्च होते ही बिक गई पहली 50 यूनिट्स
Skoda ने Kodiaq RS के पहले बैच में सिर्फ 50 यूनिट्स भारत में इम्पोर्ट की थीं. ये सभी Completely Built Unit (CBU) के रूप में लाई गईं और बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गईं. कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि अगली बैच कब आएगी. ऐसे में अगर आप अभी बुकिंग कराते हैं, तो आपको वेटिंग लिस्ट में शामिल होना होगा. डिलीवरी की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी Skoda डीलरशिप से संपर्क करना बेहतर रहेगा.
इंजन और परफॉर्मेंस
Skoda Kodiaq RS में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 261hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह SUV 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकेंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 231kmph है.
फीचर्स की नहीं होगी कोई कमी
Skoda Kodiaq RS केवल एक फुली-लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है. इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर सीट, ड्यूल वायरलेस फोन चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा SUV में एडाप्टिव सस्पेंशन और अपग्रेडेड ब्रेकिंग सिस्टम भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जिससे इसकी ड्राइविंग और हैंडलिंग और बेहतर हो जाती है.
कितनी है कीमत?
भारत में Skoda Kodiaq RS की एक्स-शोरूम कीमत 66.99 लाख रुपये रखी गई है. यह SUV फिलहाल केवल एक ही वेरिएंट में आती है, इसलिए ग्राहकों को अलग-अलग ट्रिम चुनने की जरूरत नहीं होगी.
क्या Skoda Kodiaq RS खरीदनी चाहिए?
अगर आप ऐसी प्रीमियम SUV चाहते हैं, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, ऑल-व्हील ड्राइव, स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस और लग्जरी फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन मिले, तो Skoda Kodiaq RS एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. हालांकि, लिमिटेड स्टॉक की वजह से इसे खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV खरीदने का है प्लान? पहले जान लें इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










