हादसा : स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार घायल, रेफर
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 13 Apr 2026 7:04 PM
गोपीकांदर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास हादसा.
प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद लोगों ने वाहन को पकड़ लिया और चालक ने घायल को तुरंत सीएचसी, गोपीकांदर में भर्ती कराया. प्रभारी चिकित्सक डॉ सुमित आनंद ने बताया कि युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. दाहिने पैर में फ्रैक्चर की आशंका है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान शशि साह के रूप में हुई है, जो घरेलू सामान खरीदने जा रहा था. स्कॉर्पियो चालक संतोष राणा ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर जा रहा था. घटना के बाद उसने घायल को अस्पताल पहुंचाया. इलाज का खर्च उठाने की बात कही. दोनों पक्षों में सहमति बनने पर ग्रामीणों ने वाहन को छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










