झड़ते और पतले बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और फिर से पाएं घने बाल

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 13 Apr 2026 10:24 PM

विज्ञापन

पतले बालों को घना करने का घरेलू उपाय Ai image

Hair Care: अगर आपके बाल लगातार कमजोर होकर पतले दिखने लगे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इसमें कुछ आसान घरेलू उपाय बताए गए हैं जो बालों को अंदर से न्यूट्रिशन देकर उनकी मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं और उन्हें फिर से हेल्दी लुक देते हैं.

विज्ञापन

Hair Care: आज के समय में बालों का पतला हो जाना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. खराब डाइट, स्ट्रेस, हार्मोन्स में बदलाव और केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से बालों के पतले होने की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ रही है. जब आप अपने बालों का सही से ख्याल रखना बंद कर देते हैं, तो जड़ें कमजोर होती हैं और देखते ही देखते वे झड़ने भी लग जाती हैं. झड़ते हुए बालों का अगर आप सही समय पर ख्याल नहीं रखते हैं, तो आगे चलकर आपके बाल काफी ज्यादा पतले लगने लगते हैं. अगर आपके बाल भी पतले हो गए हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे घर पर बने हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बालों को एक बार फिर से घना और मजबूत बना सकते हैं. तो चलिए इन हेयर मास्क के बारे में जानते हैं विस्तार से.

नारियल तेल और प्याज का रस

अगर आप अपने बालों को एक बार फिर से घना बनाना चाहते हैं, तो आपको नारियल के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. आपके बालों के लिए इसे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्याज के रस को मिलाकर जब आप अपने बालों पर इस्तेमाल करते हैं तो आपको काफी ज्यादा बेहतरीन रिजल्ट्स मिल सकते हैं. प्याज का रस आपके बालों की जड़ों को मजबूती देता है और साथ ही नए बालों को उगने में भी मदद करता है. हफ्ते में सिर्फ दो बार आपको इस मास्क का इस्तेमाल अपने बालों और स्कैल्प पर करना है. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे अपने स्कैल्प पर घंटेभर रहने दें और बाद में धो लें.

यह भी पढ़ें: उलझे और रूखे बालों से हैं परेशान? महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं फ्रिज कंट्रोल हेयर सीरम

मेथी दाने का हेयर मास्क

अगर आप अपने बालों को मजबूती देना चाहते हैं तो आपको मेथी के दानों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. यह सबसे पुराने तरीकों में से एक है. आपको रातभर मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख देना है और अगली सुबह इसे पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. अब आपको इस पेस्ट को काफी अच्छे से अपने बालों और स्कैल्प पर लगाना है. बालों में लगाने के 45 मिनट बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें. इस मास्क के इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना कम होता है और साथ ही वे घने भी बनते हैं.

अंडा और दही का हेयर मास्क

अगर आप अपने बालों की मोटाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अंडे और दही से बने इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. अंडे में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है जबकि दही आपने स्कैल्प को न्यूट्रिशन देने का काम करता है. इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर अच्छे से धो लें. जब आप अपने बालों को धो लेते हैं तो वे पहले से काफी ज्यादा शाइनी और घने दिखने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola