आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गयी बाइक रैली

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 13 Apr 2026 7:45 PM

विज्ञापन

रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, स्वामी विवेकानंद और आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. बाबा साहब अमर रहे के नारे लगे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व सोमवार को एसपी कॉलेज परिसर से बाइक रैली निकाली गयी. बाइक रैली एसपी कॉलेज से निकलकर पोखरा चौक होते हुए डीसी चौक पहुंचकर समाप्त हुई. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, स्वामी विवेकानंद और आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. बाबा साहब अमर रहे के नारे लगे. मौके पर छात्रों ने कहा कि बाबा साहब आमजनों को संविधान के रूप में एक अधिकार दिए है. डॉ भीमराव आंबेडकर ने भारतीय समाज और राष्ट्रीय निर्माण में बहुआयामी योगदान दिया. वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे. उन्होंने सामाजिक न्याय समानता और सभी के लिए अधिकारों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. आज के युग में सभी को अपने अधिकारों को प्राप्त करने की आवश्यकता है. उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola