एंड्रॉइड यूजर्स के लिए बंद हो रहा Outlook Lite, जानें कैसे बचाएं अपना डेटा

माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक लाइट / फोटो- माइक्रोसॉफ्ट
अगर आप भी Microsoft का Outlook Lite ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. कंपनी ने ऐलान किया है, कि जल्द ही इस ऐप को बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद यूजर्स ईमेल, कैलेंडर और अटैचमेंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे.
Microsoft ने ऑफिशियली ऐलान किया है कि वह Android के लिए Outlook Lite ऐप को 25 मई 2026 से बंद करने जा रहा है. यह लाइट ईमेल ऐप खासतौर पर कम पावर वाले स्मार्टफोन और धीमे इंटरनेट कनेक्शन वाले यूजर्स के लिए बनाया गया था, लेकिन अब कंपनी इसे बंद कर अपने प्राइमरी ऐप Outlook Mobile पर फोकस कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मई के बाद Outlook Lite ऐप पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा. यूजर्स ऐप को खोल तो पाएंगे, लेकिन वे ईमेल, कैलेंडर या अटैचमेंट्स तक एक्सेस नहीं कर सकेंगे. Microsoft ने पहले ही 6 अक्टूबर 2025 से इस ऐप के नए डाउनलोड बंद कर दिए थे, ताकि नए यूजर्स इसमें शामिल न हों.
क्यों बंद हो रहा है Outlook Lite?
Microsoft अब अपनी मोबाइल सर्विस को एक ही प्लेटफॉर्म यानी Outlook Mobile पर फोकस करना चाहता है. यह ऐप ज्यादा फीचर्स, बेहतर मेल सपोर्ट और Microsoft 365 के साथ डेप्थ इंटीग्रेशन देता है. इसी वजह से कंपनी ने Outlook Lite को बंद करने का फैसला लिया है.
यूजर्स के लिए क्या मतलब है?
अगर आप Outlook Lite का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको Outlook Mobile ऐप पर शिफ्ट करना होगा. इससे आप अपने ईमेल, कैलेंडर और अन्य डेटा तक बिना किसी रुकावट के एक्सेस बनाए रख सकते हैं. Microsoft के अनुसार, नया ऐप इस्तेमाल करने पर आपका सारा डेटा सुरक्षित रहेगा और अपने आप सिंक हो जाएगा.
कैसे करें Outlook Mobile पर स्विच?
इस प्रक्रिया को पूरा करना काफी आसान है:
- Google Play Store से Outlook Mobile ऐप डाउनलोड करें.
- उसी Microsoft अकाउंट से लॉगिन करें.
- आपके ईमेल, कैलेंडर और अटैचमेंट्स अपने आप सिंक हो जाएंगे.
- अगर आपके फोन में अभी Outlook Lite इंस्टॉल है, तो आपको उसमें सीधे अपग्रेड का ऑप्शन भी दिखाई दे सकता है.
क्या आपका डेटा सुरक्षित रहेगा?
यह सवाल ज्यादातर यूजर्स के मन में होता है. Microsoft ने साफ किया है कि आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. आपका अकाउंट डिलीट नहीं होगा और न ही आपके ईमेल या फाइल्स हटेंगी. क्योंकि सारी जानकारी आपके अकाउंट से लिंक होती है, इसलिए ऐप बदलने से सिर्फ एक्सेस का तरीका बदलता है, डेटा नहीं.
यह भी पढें: क्या है JioXplor? जानें कैसे ये आपके सफर और डिलीवरी एक्सपीरियंस को बना सकता है स्मार्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










