वेतन लेने के लिए सरकारी शिक्षकों को देना होगा घोषणा-पत्र
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 13 Apr 2026 8:28 PM
हालांकि अभी तक वेतन भुगतान के लिए आवंटन नहीं दिया गया है. घोषणा पत्र में नाम, पदनाम, जीपीएफ नंबर, मोबाइल नंबर, जन्मदिन, नियुक्ति तिथि, आधार, पैन नंबर, इमेल आइडी, बैंक खाता संख्या और आइएफएससी कोड की जानकारी देनी होगी.
प्रतिनिधि दुमका झारखंड में कोषागार घोटाला उजागर होने के बाद सरकार अब फूंक-फूंककर कदम रख रही है. दुमका के सभी सरकारी शिक्षकों को स्वप्रमाणित घोषणा-पत्र देना होगा. इसके बाद ही वेतन का भुगतान होगा. हालांकि अभी तक वेतन भुगतान के लिए आवंटन नहीं दिया गया है. घोषणा पत्र में नाम, पदनाम, जीपीएफ नंबर, मोबाइल नंबर, जन्मदिन, नियुक्ति तिथि, आधार, पैन नंबर, इमेल आइडी, बैंक खाता संख्या और आइएफएससी कोड की जानकारी देनी होगी. यह भी लिखना होगा कि वे खुद प्रमाणित कर रहें हैं कि सभी जानकारी सही है. किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी. इस मामले में कोषागार संदेशवाहक शिवकुमार भंडारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि कोषागार से अवैध निकासी के लिए फर्जी बैंक खातों और गलत प्रोफाइल का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए झारनेट पर सभी का डेटा दोबारा सत्यापित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










