इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi TV S Mini LED, 55 से 75 इंच तक मिलेंगे ऑप्शन्स

Updated:
विज्ञापन
Xiaomi TV S Mini LED 2026

Xiaomi TV S Mini LED 2026

Xiaomi 15 अप्रैल को अपनी नई Mini LED TV सीरीज भारत में पेश करने वाला है. इसमें अलग-अलग बड़े स्क्रीन साइज मिलने वाले हैं. बेहतर पिक्चर, दमदार साउंड और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ ये टीवी एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को काफी अपग्रेड करने का वादा करते हैं.

विज्ञापन

Xiaomi इस हफ्ते भारत में अपनी नई TV S Mini LED (2026) सीरीज लॉन्च करने जा रहा है. इस लाइनअप में तीन अलग-अलग साइज के 4K स्मार्ट टीवी मिलेंगे. कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके माइक्रोसाइट्स भी लाइव हो चुकी हैं. ग्लोबल मार्केट में यह टीवी पहले से उपलब्ध है, जिसमें 75-इंच तक की 4K QD-Mini LED डिस्प्ले, HDR10+ सपोर्ट और 60Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

कब लॉन्च होगा Xiaomi TV S Mini LED (2026)?

कंपनी अपनी नई Xiaomi TV S Mini LED (2026) सीरीज 15 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है. इस लाइनअप में 55, 65 और 75 इंच के शानदार ऑप्शन्स मिलेंगे. खास बात ये है कि इसमें Quantum MagiQ टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो कलर्स को और ज्यादा जीवंत, कॉन्ट्रास्ट को बेहतर और पिक्चर क्वालिटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का दावा करती है.

इस बार कंपनी Mini LED के साथ लोकल डिम्मिंग (local dimming) टेक्नोलॉजी भी दे रही है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और भी शानदार होने वाली है. अच्छी बात ये है कि इन स्मार्ट TVs के लिए Amazon और Xiaomi India की वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है. डिजाइन की बात करें तो TV स्टैंड में चार स्पोक्स दिए गए हैं और बेजेल्स काफी पतले नजर आ रहे हैं.

Xiaomi TV S Mini LED (2026) के फीचर्स

इस सीरीज में आपको 75-इंच तक का शानदार 4K QD-Mini LED डिस्प्ले मिलता है, जो 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है. साथ ही 60Hz रिफ्रेश रेट, वाइड 178-डिग्री व्यूइंग एंगल और रिच कलर्स के लिए 94% DCI-P3 सपोर्ट भी मिलता है. इसमें 15W + 15W के ड्यूल स्पीकर्स मिल जाते हैं. ये स्मार्ट टीवी Google TV पर चलता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें quad-core Cortex A55 प्रोसेसर, Mali-G52 GPU, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए भी इसमें Bluetooth 5.0, dual-band Wi-Fi, HDMI 2.0 और 2.1 पोर्ट्स के साथ USB पोर्ट मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: Smart TV में 60Hz, 120Hz और 144Hz का क्या मतलब है? जानिए आपके लिए कौन सा सही

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को लगातार कवर करते हैं.

अंकित की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट और ऐप्स, AI टूल्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को केवल लॉन्च या स्पेसिफिकेशन तक सीमित न रखकर, यूजर एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और बाजार के ट्रेंड्स के नजरिए से भी समझाया जाए.

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब 1 वर्ष तक काम किया. वहां उन्हें टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज इकोसिस्टम में सटीक, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने की समझ विकसित करने में मदद की.

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola