IIIT रांची में शुरू हुआ Celestio 3.0, टेक्नोलॉजी और टैलेंट का दिखा संगम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Apr 2026 10:38 PM
IIIT Ranchi में Celestio 3.0 टेक फेस्ट में स्टूडेंट्स
IIIT Ranchi Celestio 3: IIIT रांची में सोमवार को वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट Celestio 3.0 के तकनीकी कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई. यह आयोजन ARTTIC BSNL परिसर में किया गया, जहां छात्रों, शिक्षकों और अलग-अलग संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
IIIT Ranchi Celestio 3: आईआईआईटी रांची में तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत जोश और ऊर्जा से भरे माहौल में हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11:30 बजे किया गया. इस मौके पर संस्थान के शिक्षकों और कई खास मेहमानों की मौजूदगी रही. उद्घाटन डॉ शशि कांत शर्मा ने किया, जिसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान कई गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
उद्घाटन समारोह के दौरान IIIT रांची के साज़ क्लब के छात्रों ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी. इस प्रस्तुति ने पूरे माहौल को और भी खास बना दिया. इसके बाद सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और आयोजन टीम ने Celestio 3.0 के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की.
IIIT Ranchi के छात्रों को मिलेगा सीखने का मंच
आयोजकों ने बताया कि Celestio 3.0 का उद्देश्य छात्रों को ऐसा प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे अपनी तकनीकी क्षमता, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखा सकें. इस फेस्ट में टेक्निकल प्रतियोगिताएं, हैकाथॉन, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इससे छात्रों को सीखने, प्रतिस्पर्धा करने और नए आइडिया विकसित करने का मौका मिलेगा.

स्पीकर सेशन बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा प्रेरक स्पीकर सेशन रहा, जिसे शिक्षाविद् ऋषिकेश पांडेय ने संबोधित किया. उन्होंने छात्रों को शिक्षा, मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर प्रेरित किया. पांडेय “अब हर बच्चा पढ़ेगा” मिशन और Second School पहल के लिए जाने जाते हैं, जिसके जरिए वे जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम कर रहे हैं.
IIIT रांची के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित यह फेस्ट केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है. इसका मकसद छात्रों के समग्र विकास, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और इंडस्ट्री कनेक्शन को मजबूत करना भी है. संस्थान का मानना है कि ऐसे आयोजन छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करते हैं.
यह भी पढ़ें: IIIT रांची में दिखा AI का असली दम, Quasar XAI 2026 का आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










