IIIT रांची में दिखा AI का असली दम, Quasar XAI 2026 का आयोजन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 Feb 2026 8:51 AM
IIIT Ranchi में क्वासर एक्सएआई हैकाथॉन
IIIT Ranchi Quasar XAI Hackathon 2026: आईआईआईटी रांची में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दम देखने को मिला है. कॉलेज में क्वासर एक्सएआई हैकाथॉन- एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का भव्य आयोजन किया गया है. 30 और 31 जनवरी 2026 को हुए इस 24 घंटे के नॉन-स्टॉप हैकाथॉन ने साबित कर दिया कि अगर युवाओं को सही मंच मिले, तो वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से समाज की बड़ी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं.
IIIT Ranchi Quasar XAI Hackathon 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Ranchi) एक बार फिर चर्चा में रहा. यहां Quasar XAI Hackathon 2026 AI इम्पैक्ट समिट 2026 के प्री-समिट इवेंट का आयोजन किया गया. 30 और 31 जनवरी 2026 को हुए इस 24 घंटे के नॉन-स्टॉप हैकाथॉन ने साबित कर दिया कि अगर युवाओं को सही मंच मिले, तो वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से समाज की बड़ी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं. यह आयोजन भारत के एआई विजन और सामाजिक विकास के लक्ष्यों से पूरी तरह जुड़ा नजर आया.
IIIT Ranchi में क्वासर एक्सएआई हैकाथॉन
IIIT Ranchi में क्वासर एक्सएआई हैकाथॉन में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया. इनमें NIT जमशेदपुर, BIT मेसरा, IIIT भागलपुर, NIAMT रांची, जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी इलाहाबाद और IIIT रांची जैसे मशहूर इंस्टीट्यूट शामिल रहे. अलग-अलग बैकग्राउंड से आए छात्रों के बीच तालमेल, आइडिया शेयरिंग और हेल्दी कॉम्पिटिशन देखने लायक था.
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने पूरे आयोजन को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक ऊर्जा दी. IIIT रांची के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव, निर्णायक मंडल और संकाय सदस्यों की मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया. साज क्लब द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने माहौल को और भी प्रभावशाली बना दिया.
आइडिया स्केच से लेकर सिस्टम डिजाइन तक
हैकाथॉन के दौरान कैंपस में हर जगह एक अलग ही एनर्जी दिखी. कोई व्हाइटबोर्ड पर आइडिया स्केच कर रहा था, तो कोई लैपटॉप स्क्रीन पर कोड की लाइनें दौड़ा रहा था. आइडिएशन से लेकर रिसर्च, सिस्टम डिजाइन, मॉडल डेवलपमेंट और टेस्टिंग तक छात्र पूरी तरह डूबे हुए नजर आए.
तीन-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद विजेताओं की घोषणा की गई. IIIT रांची की टीम “ऊप्स !404” ने पहला स्थान हासिल किया. BIT मेसरा की “एआई एवेंजर्स” टीम पहली उपविजेता और NIT जमशेदपुर की “टीम वास” दूसरी उपविजेता बनी. वहीं IIIT भागलपुर की “कोड-I” और IIIT रांची की “कॉफी ओवरफ्लो” टीमों को विशेष पुरस्कार मिले.
इसके बाद IIT पटना के FIST-TBI के CEO डॉ. प्रवीण कुमार ने एआई, रिसर्च और स्टार्टअप्स पर शानदार व्याख्यान दिया. उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे एक हैकाथॉन आइडिया आगे चलकर एक सफल स्टार्टअप बन सकता है.
यह भी पढ़ें: IIIT Ranchi में पढ़ने का सपना: जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










