IIT ISM धनबाद में एवरेज CTC 18 लाख से ज्यादा, प्लेसमेंट PPO हुआ कम

Updated:
विज्ञापन

IIT ISM धनबाद कैंपस और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IIT ISM Dhanbad Placement 2026: IIT ISM धनबाद के 2026 प्लेसमेंट सीजन में सैलरी पैकेज का ग्राफ ऊपर गया. UG स्टूडेंट्स का औसत पैकेज 18.84 लाख रुपये सालाना रहा, जो पिछले साल के मुकाबले शानदार बढ़त है. हालांकि जॉब ऑफर की गिनती नीचे खिसक गई.

विज्ञापन

IIT ISM Dhanbad Placement 2026: IIT ISM धनबाद के करियर सेंटर ने इस बार भी प्लेसमेंट का पूरा रिकॉर्ड निकाला है. इस बार 1882 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट के लिए नाम लिखाया, जबकि पिछले साल सिर्फ 1687 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया था. चलिए देखते हैं कि IIT ISM धनबाद के कैंपस प्लेसमेंट में इस साल यानी 2026 में क्या हुआ और पिछले साल 2025 के मुकाबले चीजें कैसी रहीं.

विज्ञापन

What is PPO: प्लेसमेंट सेशन में क्या है PPO?

PPO यानी Pre-Placement Offer वो जॉब ऑफर होता है जो कोई कंपनी किसी स्टूडेंट को इंटर्नशिप के दौरान उसके काम से खुश होकर, कैंपस प्लेसमेंट सीजन शुरू होने से पहले ही दे देती है. मतलब स्टूडेंट को बाकी प्लेसमेंट प्रोसेस से गुजरे बिना ही नौकरी पक्की हो जाती है. अगर स्टूडेंट को ऑफर पसंद आया तो वो उसे स्वीकार कर लेता है, वरना बाकी कंपनियों के लिए भी अप्लाई कर सकता है.

IIT ISM धनबाद में प्री प्लेसमेंट यानी PPO का हाल

आईआईटी धनबाद में PPO में भी इस बार थोड़ी कमी आई. इस साल 214 PPO मिले और उसमें से 196 बच्चों ने स्वीकार किए. पिछले साल यह आंकड़ा ज्यादा था. 2025 में 249 PPO मिले थे और 221 बच्चों ने हामी भरी थी.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में नंबर 1 बना ये BTech ब्रांच, Google Microsoft में 121 स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट

IIT ISM Dhanbad Placement 2026 एक नजर में

मुख्य आंकड़े2026 (इस बार)2025 (पिछली बार)
रजिस्ट्रेशन18821687
एक्टिव भागीदारी14911380
PPO मिले214249
PPO स्वीकार हुए196221
कुल जॉब ऑफर11531270
नेशनल ऑफर10161093
इंटरनेशनल ऑफर627
PSU ऑफर6789
20 लाख से ऊपर वाले ऑफर275289

IIT ISM Dhanbad Placement 2026 Statistics Check Here

इस बार ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया, पर ऑफर की गिनती कम रही. PPO और इंटरनेशनल ऑफर दोनों पिछले साल के मुकाबले घटे. PSU ऑफर भी थोड़े कम हुए, 89 से घटकर 67 रह गए. अच्छी बात यह रही कि सैलरी पैकेज इस बार बेहतर रहा.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर

इंटरनेशनल ऑफर में कमी

इंटरनेशनल ऑफर की बात करें तो यह सबसे बड़ा फर्क है. पिछले साल 27 इंटरनेशनल ऑफर आए थे, इस बार सिर्फ 6 रह गए. नेशनल ऑफर भी थोड़े कम हुए. इस बार 1093 से घटकर 1016 हो गए.

एवरेज पैकेज में बढ़ोतरी

अब खुशखबरी यह है कि सैलरी के मामले में इस बार अच्छा रहा. UG बच्चों का औसत पैकेज 18.84 लाख रुपये सालाना रहा, जो पिछले साल के ओवरऑल औसत 17.06 लाख से ज्यादा है. यानी ऑफर भले कम मिले हों, पर पैसा अच्छा मिला.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में BTech CSE की सीट कितनी मुश्किल से मिलती है, JoSAA डेटा से समझें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola