सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2014 4:41 AM
रानीश्वर : रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर रांगालिया जोरिया में बने पुल पर एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये, दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में भरती कराया गया, जहां से बेहोशी की हालत में उन्हें सिउड़ी रेफर कर दिया गया. खबर है कि इनमें से एक की मौत सिउड़ी […]
रानीश्वर : रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर रांगालिया जोरिया में बने पुल पर एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये, दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में भरती कराया गया, जहां से बेहोशी की हालत में उन्हें सिउड़ी रेफर कर दिया गया.
खबर है कि इनमें से एक की मौत सिउड़ी पहुंचने के क्रम में बीच रास्ते में ही हो गयी. जबकि एक का इलाज वहां कराया जा रहा है. थाना प्रभारी राजाराम ने भी एक की मौत हो जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आसनबनी की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग रघुनाथपुर की ओर जा रहे थे. रास्ते में नियंत्रण खो देने के बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










