चालक व खलासी से मारपीट कर बारापलासी के जंगल में हाथ पैर बांध कर फेंका

Published at :07 Apr 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
चालक व खलासी से मारपीट कर बारापलासी के जंगल में हाथ पैर बांध कर फेंका

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत खुटहरी गांव में बुधवार की अहले सुबह खुटहरी के ग्रामीणों ने लूट कर भाग रहे चावल लोडेड ट्रक बीआर10जीए/3136 को पकड़ा. वहीं ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा. सूचना मिलने पर एसआइ नारायण सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में किया. जानकारी के […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत खुटहरी गांव में बुधवार की अहले सुबह खुटहरी के ग्रामीणों ने लूट कर भाग रहे चावल लोडेड ट्रक बीआर10जीए/3136 को पकड़ा. वहीं ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा. सूचना मिलने पर एसआइ नारायण सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में किया. जानकारी के मुताबिक ट्रक बिहार खगड़िया के रहने वाले विकास पांडेय की है. पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि ट्रक लूट की घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में हुई है. पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना की जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला
ट्रक बंगाल बोलपुर से चावल लोड कर बिहार के खगड़िया के गोगरी बाजार जा रहा था. बीती रात अपराधी पहले से ही दुमका व पोड़ैयाहाट बॉर्डर के बीच घात लगाकर बैठा था. अपराधियों ने ट्रक को रोक कर उसके चालक एवं खलासी के साथ मारपीट की तथा उसे बोलेरो में बैठाकर बारापलासी के जंगल ले जाकर रस्सी से बांधकर फेंक दिया. अपराधियों ने चावल लोडेड ट्रक को नोनीहाट-बेगनथरा के रास्ते तेज गति में लेकर भाग रहा था.
खुटहरी गांव मोड़ पर पैंतर यादव को जब संदेह हुआ तो उसे रोका और ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया. धीरे-धीरे ट्रक के पास लोगों की भीड़ जुटने लगी. तभी मौका देखकर चालक भाग खड़ा हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola