दुमका. प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन के बाद बोले हेमंत सोरेन

Published at :07 Apr 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका. प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन के बाद बोले हेमंत सोरेन

यहां रहनेवालों को झारखंड की जयकार करना होगा दुमका : पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में रहकर बिहार-यूपी का गुणगान नहीं चलेगा. झारखंड में रहने वालों को झारखंड का ही जयकार करना होगा. झारखंड का खायेंगे-पीयेंगे, तो यूपी-बिहार का गुणगान नहीं करने दिया जायेगा. […]

विज्ञापन

यहां रहनेवालों को झारखंड की जयकार करना होगा

दुमका : पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में रहकर बिहार-यूपी का गुणगान नहीं चलेगा. झारखंड में रहने वालों को झारखंड का ही जयकार करना होगा. झारखंड का खायेंगे-पीयेंगे, तो यूपी-बिहार का गुणगान नहीं करने दिया जायेगा. प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने दुमका में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर सोचती है कि भारत में रहने वाले को भारत माता की जय कहना जरूरी है, तो झारखंड में रहने वाले को झारखंड की जयकार करना क्यों जरूरी नहीं.
सत्ता में बैठे हैं झूठे लोग : श्री सोरेन ने कहा कि सत्ता में झूठे, नालायक और बेइमान लोग बैठे हैं. केवल बड़ी-बड़ी बातें करने में वे अव्वल हैं. पीएम आये थे, तो बड़ी-बड़ी घोषणाएं. वे योजनाएं जमीन पर चलनेवालों के लिए नहीं, हवा पर चलने वालों के लिए थी. न तो कालाधन आया, न लोगों के खाते में पैसे आये. राज्य सरकार भी पुरानी योजनाओं का शिलान्यास और उद‍्घाटन कर अपनी पीठ थपथपा रही है. मेडिकल काॅलेज का दोबारा शिलान्यास हो रहा है. विधानसभा का दोबारा शिलान्यास कराया गया. अब तो अधिकारी उसके खिड़की, दरवाजे, बाथरूम का शिलान्यास मुख्यमंत्री से करायेंगे.
नकल में भी अकल की जरूरत:
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक को सरकार अपनी एक साल की उपलब्धि में शामिल कर रखा है. उपलब्धियों से संबंधित जो बुकलेट छपवाया गया है, उसमें विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने का श्रेय इस सरकार ने लिया है. सरकार चुनाव के वक्त किसकी थी, यह जनता जानती है. नकल में भी अकल चाहिए. इनके पास बिल्कुल अकल नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola