रसोइया व संयोजिका का डीएसइ के समक्ष प्रदर्शन 26 को

Published at :15 Feb 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
रसोइया व संयोजिका का डीएसइ के समक्ष प्रदर्शन 26 को

दुमका : प्रदेश झारखंड रसाेइया व संयोजिका अध्यक्ष संघ के प्रखंड इकाई रानीश्वर की बैठक रविवार को हुई. महेशबथान हटिया परिसर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता मीना सोरेन ने की. जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर 26 फरवरी को डीएसइ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. श्रीमती सोरेन ने बताया कि इसके […]

विज्ञापन

दुमका : प्रदेश झारखंड रसाेइया व संयोजिका अध्यक्ष संघ के प्रखंड इकाई रानीश्वर की बैठक रविवार को हुई. महेशबथान हटिया परिसर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता मीना सोरेन ने की. जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर 26 फरवरी को डीएसइ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

श्रीमती सोरेन ने बताया कि इसके बाद 14 मार्च को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. जिसमें रसोइया का मानदेय 6000 रुपये कर प्रत्येक महीने बढ़ोतरी करने तथा उनके नीजी खाते में भुगतान करने, रसोइया, माता समिति की संयोजिका व ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्षों का पांच लाख रुपये का जीवन बीमा कराने आदि मांगों पर चरचा की गई.
मुख्य रूप से उपस्थित जिला महासचिव रामेश्वर सोरेन ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. मौके पर सुमिता सोरेन, किरण देहरी, पार्वती महतो, मीरा पाल, नसीमा बीबी, सलमा बीबी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola