ट्रक की चपेट में आकर खलासी की मौत

Published at :13 Feb 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर खलासी की मौत

शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर रामगढ़ के पास एक ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय खलासी की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं घटनास्थल से ट्रक का चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची. उस वक्त तक खलासी की सांस चल रही थी. गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर रामगढ़ के पास एक ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय खलासी की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं घटनास्थल से ट्रक का चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची. उस वक्त तक खलासी की सांस चल रही थी.
गंभीर रूप से घायल खलासी को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक खलासी अमन ठाकुर बौनडीह, पटोरी जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खड़े ट्रक के चक्के में फंसे गिट्टी को वह लोहे के पंजा से निकाल रहा था. इसी दौरान ट्रक के चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी. जिससे ट्रक की चपेट में खलासी आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola