पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पति पकड़ाया

Published at :13 Feb 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पति पकड़ाया

मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के चरकापाथर गांव में गुरुवार की देर रात एक शख्स से अपनी पत्नी की इतनी पिटाई की कि उसकी जान निकल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात चरकापाथर के सुशील मुरमू ने अपनी पत्नी सरोमती सोरेन को डंडे से तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी प्राण […]

विज्ञापन
मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के चरकापाथर गांव में गुरुवार की देर रात एक शख्स से अपनी पत्नी की इतनी पिटाई की कि उसकी जान निकल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात चरकापाथर के सुशील मुरमू ने अपनी पत्नी सरोमती सोरेन को डंडे से तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी प्राण न निकल गये. दोनों की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी.
सुशील मुरमू की पत्नी सरोमती का मायका भी इसी मसलिया थाना के दुधिचुआ में था. सरोमती-सुशील के तीन बच्चे भी हैं. मृतका की उम्र करीब 32 वर्ष थी. मसलिया थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा शव को अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल दुमका भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति सुशील मुरमू को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola