व्यवस्था देख नाराजगी जतायी

Published at :12 Feb 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवस्था देख नाराजगी जतायी

दुमका : 74 चेतना मंच के प्रदेश प्रभारी ने 100/300 शैय्या वाले सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है. गुरुवार को मंच के सदस्यों ने सदर अस्पताल का दौरा किया और वहां व्याप्त कुव्यवस्थाओं पर नाराजगी जतायी. श्री सोनी ने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है […]

विज्ञापन

दुमका : 74 चेतना मंच के प्रदेश प्रभारी ने 100/300 शैय्या वाले सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है. गुरुवार को मंच के सदस्यों ने सदर अस्पताल का दौरा किया और वहां व्याप्त कुव्यवस्थाओं पर नाराजगी जतायी. श्री सोनी ने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है और ना ही नियमित साफ-सफाई होती है.

प्रसव गृह के सामने एक चापानल प्रबंधन द्वारा लगाया गया है, लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. लिहाजा चापानल के आसपास जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. चारों ओर खाद्य पदार्थ फेंके जाने से दुर्गंध फैल रही है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई और बिजली की देखरेख के लिए एक एजेंसी नियुक्त की गयी है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है.

पेयजल संकट देखने प्रदेश प्रभारी गये एएनएम ट्रेनिंग स्कूल
इसके बाद मंच के सदस्य जल संकट देखने एएनएम ट्रेनिंग स्कूल गये. यहां मोटर खराब हो जाने की वजह से छात्रा परेशान है. ट्रेनिंग स्कूल में पेयजल से होने वाली समस्याओं से सिविल सर्जन को भी अवगत कराया गया था, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. अस्पताल परिसर मेें चापानल व कुआ है, लेकिन साफ-सफाई के अभाव में बेकार पड़ा है. मौके पर रामचंद्र दुबे, मो रूस, समीर कर्मकार, मनोहर केशरी, वैद्यनाथ दास, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola