पंकज बने मुखिया संघ के अध्यक्ष व विजय सचिव

Published at :10 Feb 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
पंकज बने मुखिया संघ के अध्यक्ष व विजय सचिव

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के नव निर्वाचित मुखियाओं ने अपने अधिकार व समस्याओं के निदान के लिए मुखिया संघ का गठन किया. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में सालतोला पंचायत के मुखिया रामेश्वर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें मुखियाओं के अधिकारों और समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए प्रखंडस्तरीय संघ का गठन किया गया. […]

विज्ञापन

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के नव निर्वाचित मुखियाओं ने अपने अधिकार व समस्याओं के निदान के लिए मुखिया संघ का गठन किया. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में सालतोला पंचायत के मुखिया रामेश्वर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें मुखियाओं के अधिकारों और समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए प्रखंडस्तरीय संघ का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से वृंदावनी पंचायत के मुखिया पंकज टुडू को अध्यक्ष, सादीपुर पंचायत के मुखिया सुनीराम बास्की को उपाध्यक्ष, दक्षिणजोल पंचायत के मुखिया विजय सोरेन को सचिव तथा धानभाषा के मुखिया बबलू टुडू को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया है.

संगठन संचालन के लिए पदाधिकारियों के अलावा सलाहकार समिति व सदस्यों का भी चयन किया गया. सलाहकार समिति में सालतोला के मुखिया रामेश्वर हेम्ब्रम, गोबिंदपुर के मुखिया बिष्टु मुरमू, पाथरा के मुखिया विश्वनाथ मालपहाड़िया, रांगालिया के मुखिया दुलाड़ हांसदा, सुखजोड़ा की मुखिया प्रतिमा हेंब्रम का चयन किया गया है. जबकि सदस्य में बिलकांदी की मुखिया नमिता मुरमू, तालडंगाल की मुखिया अनिता सोरेन, बांसकुली की मुखिया प्रमिला मुरमू, हरिपुर के मुखिया लक्ष्मी पहाड़िया, कुमिरदहा की मुखिया मीनु मुरमू, मोहुलबोना के मुखिया सरोधनी सोरेन शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola