नाबालिग मूक-बधिर का अपहरण

दुमका कोर्ट : दुमका के गांधी मैदान में 2 फरवरी को झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम से एक 15 वर्षीय गूंगे लड़के का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमानीजोड़ के रमेश मरांडी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना में चचेरे भाई श्रीकांत मरांडी का अपहरण किये जाने […]
दुमका कोर्ट : दुमका के गांधी मैदान में 2 फरवरी को झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम से एक 15 वर्षीय गूंगे लड़के का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमानीजोड़ के रमेश मरांडी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना में चचेरे भाई श्रीकांत मरांडी का अपहरण किये जाने को लेकर भादवि की धारा 363 ए के तहत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. रमेश मरांडी के अनुसार 15 वर्षीय श्रीकांत मरांडी के माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है.
वह गूंगा है और सिर पर एक टिक्की रखी है. 2 फरवरी को झामुमो के रैली में गांव वालों के साथ बस से गांधी मैदान गया था. जब वापस नहीं लौटा, तो ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. आशंका जाहिर की है कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के निए बहला फुसलाकर ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










