बताएं अध्यक्ष, कहां गयी सौ से अधिक एलइडी लाइटें : विनोद

Published at :09 Feb 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
बताएं अध्यक्ष, कहां गयी सौ से अधिक एलइडी लाइटें : विनोद

दुमका : नगर पर्षद में एलइडी के मुद्दे पर अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष व कुछ पार्षदों के बीच ठन गयी है. आरोपों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. चेयरपर्सन अमिता रक्षित के द्वारा एलइडी खरीद प्रकरण में अपना पक्ष रखने के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल ने कहा है कि […]

विज्ञापन

दुमका : नगर पर्षद में एलइडी के मुद्दे पर अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष व कुछ पार्षदों के बीच ठन गयी है. आरोपों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. चेयरपर्सन अमिता रक्षित के द्वारा एलइडी खरीद प्रकरण में अपना पक्ष रखने के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल ने कहा है कि भंडार में भंडारपाल के मुताबिक 8 ही एलइडी स्ट्रीट लाइट हैं.

जो खराब होने के कारण पड़े हुए हैं. 18 वार्डों में महज 10-10 लाइटें लगायी गयी है और 20 नंबर वार्ड में केवल खूटाबांध के आसपास 9 लाइटें लगायी गयी है. इस तरह से वार्डों में 189 लाइटें लगायी गयी और 282 लाइटें मुख्य मागों पर लगायी गयी, ऐसी स्थिति में बाकि के 103 एलइडी लाइटें कहां गयी, इसका जवाब अध्यक्ष को देनी चाहिए. 21 और 22 नंबर वार्ड में कहां कितनी लाइटें लगायी गयी है. इसकी जानकारी वार्ड पार्षदों को नहीं है. इधर वार्ड पार्षद सोनी हेंब्रम ने कहा कि अगर अध्यक्ष कहती हैं कि स्ट्रीट लाइट नगर पर्षद में हैं, तो फिर उनके वार्ड में इसे क्यों नहीं लगवाया जा रहा.

श्री लाल ने यह भी कहा कि नगर परिषद में तानाशाही माहौल है. कार्यपालक पदाधिकारी विभागीय आदेश का सीधा उल्लंघन कर रहे हैं. श्री लाल ने कहा कि अध्यक्षा द्वारा जलापूर्ति योजना को लेकर दिया गया बयान हास्यास्पद एवं भ्रामक है क्योंकि वह नगर परिषद नहीं बल्कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संवेदक है और विभाग ने उन्हें पेयजलापूर्ति के पाईप बिछाने का जो करार उनके साथ किया है उसे जुलाई 2017 तक पूरा किया जाना है.पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षद मनोज कुमार सिंह, अरबी खातून व नरेन्द्र प्रसाद साह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola