22 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे आंदोलनकारी

Published at :09 Feb 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
22 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे आंदोलनकारी

दुमका : चिह्नित झारखंड आंदोलनकारी संघ की बैठक सोमवार को स्थापना परिसर में जिला संयोजक विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सम्मानित आंदोलनकारियों के लंबित पेंशन भुगतान पर नाराजगी जतायी गई. बैठक में सम्मानित आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग को लेकर 22 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया […]

विज्ञापन

दुमका : चिह्नित झारखंड आंदोलनकारी संघ की बैठक सोमवार को स्थापना परिसर में जिला संयोजक विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सम्मानित आंदोलनकारियों के लंबित पेंशन भुगतान पर नाराजगी जतायी गई. बैठक में सम्मानित आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग को लेकर 22 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. श्री चौधरी ने कहा कि सरकार के कथनी और करनी में अंतर है

, क्योंकि उन्हें सम्मान पाने के 6 महीने बाद भी निराशा है. उन्होंने बताया कि यह हड़ताल कार्यक्रम पूर्व विधायक सह प्रमंडलीय संयोजक मोहरील मुरमू की अध्यक्षता में की जायेगी. बैठक में तारापद सोरेन, कान्हू मुरमू, ढेबा हांसदा, सुप्रियोदास गुप्ता, जागेश्वर हांसदा, लखन मुरमू, सोनालाल टुडू, रंजीत मरांडी, बाबूलाल मुरमू, बानेश्वर टुडू, महेंद्र टुडू, बुड टुडू, मनी मुरमू, सति मुरमू, मुनी मुरमू, चिंतामणि किसकू, योगेंद्र रजक, पुलिस सोरेन, सोनी टुडू, गंगाराम टुडू, मोतीलाल मुरमू, अनुपा हेंब्रम, झावन हांसदा, पंडा हेंब्रम, कवरिाज हेंब्रम, संग्राम हेंब्रम, बाबुजी हेंब्रम, बबलू हांसदा, मुनीराम हांसदा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola