घायल साइकिल सवार की इलाज के क्रम में मौत

Published at :16 Jan 2016 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
घायल साइकिल सवार की इलाज के क्रम में मौत

दुमका कोर्ट : दुमका मसलिया पथ पर हुए सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत इलाज के क्रम में हो गई है. मृतक का शिनाख्त मसलिया थाना क्षेत्र के रामखरी निवासी प्रफुल्ल हेंब्रम के रूप में हुई है. पिछले दिनों उक्त साइकिल सवार को एक मारुती ने ठोकर मार दी थी. जिससे वह घायल […]

विज्ञापन
दुमका कोर्ट : दुमका मसलिया पथ पर हुए सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत इलाज के क्रम में हो गई है. मृतक का शिनाख्त मसलिया थाना क्षेत्र के रामखरी निवासी प्रफुल्ल हेंब्रम के रूप में हुई है. पिछले दिनों उक्त साइकिल सवार को एक मारुती ने ठोकर मार दी थी. जिससे वह घायल हो गया था.
इसके बाद घायल को इलाज के लिए मसलिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायल प्रफल्ल हेंब्रम की मृत्यु हो गई. मृतक के पुत्र राजेश हेंब्रम के अनुसार उसका पिता साइकिल पर सवार होकर शिवपहाड़ स्थित अपना ससुराल जा रहा था, तभी दुमका से मसलिया जा रही मारुती कार (डब्ल्यूबी 38 एफ 7864) ने ठोकर मार दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola