घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी

Published at :15 Jan 2016 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी

गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में घर के सामने खड़े एक ट्रैक्टर की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. बेंजामिन मरांडी ने बताया कि बुधवार की रात उसका ट्रैक्टर (जेएच 04 एच 2128) घर के सामने खड़ा था. लेकिन जब सुबह परिवार के सदस्य उठे तो देखा कि ट्रैक्टर वहां नहीं था. काफी […]

विज्ञापन

गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में घर के सामने खड़े एक ट्रैक्टर की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. बेंजामिन मरांडी ने बताया कि बुधवार की रात उसका ट्रैक्टर (जेएच 04 एच 2128) घर के सामने खड़ा था. लेकिन जब सुबह परिवार के सदस्य उठे तो देखा कि ट्रैक्टर वहां नहीं था.

काफी खोजबीन के बाद किसी ने बताया कि काजीकेन के खेत में एक ट्रैक्टर पड़ा है. घटना की सूचना वाहन मालिक ने पुलिस को दी, घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने देखा कि ट्रैक्टर का टेलर और इंजन में लगी बैट्री गायब थी. ट्रैक्टर मालिक के लिखित बयान पर गोपीकांदर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

फाइनांस कंपनी में ताला तोड़कर चोरी

दुमका कोर्ट. शहर के बक्शीबांध स्थित आशीर्वाद फाइनांस कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. कंपनी के कर्मी कन्हैया कुमार ने नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कन्हैया कुमार के अनुसार 12 जनवरी की शाम कार्यालय का ताला बंद कर वह चला गया था. दूसरे दिन जब वह सुबह कार्यालय पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. शक होने पर वह अंदर गया, तो पाया कि गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा दो टैब गाय था. इसके बाद उसने अपने स्तर से पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ अता पता नहीं चला तब उसने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola