खपरैल घर में घुसा ट्रक, एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2016 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : क्रेन से हटाया गया ट्रक दुमका कोर्ट : शहर के बायपास रोड में टीवीएस शोरूम के समीप सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में दो फेरीवाले आ गये. जिससे एक की मौत हो गयी, और दूसरा घायल हो गया. ट्रक से पहले व्यक्ति को ठोकर लगने के बाद वह थोड़ी दूर जा गिरा, […]
विज्ञापन
दुमका : क्रेन से हटाया गया ट्रक
दुमका कोर्ट : शहर के बायपास रोड में टीवीएस शोरूम के समीप सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में दो फेरीवाले आ गये. जिससे एक की मौत हो गयी, और दूसरा घायल हो गया. ट्रक से पहले व्यक्ति को ठोकर लगने के बाद वह थोड़ी दूर जा गिरा, जबकि दूसरे व्यक्ति को लेते हुए ट्रक एक खपरैल मकान में घुस गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. हादसे की खबर पाकर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन से ट्रक को खींच कर हटवाया. तब जाकर शव को निकाला जा सका और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
जबकि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. घायल व्यक्ति ने अपना नाम टगर शेख, वीरभूम जिले का रहने वाला बताया है. उसने बताया कि अपने साथी शेख जहिर के साथ आ रहा था. इसी दौरान दोनों ट्रक की चपेट में आ गये.
उसने बताया कि मृतक का ससुराल दुमका शहर के ही शिवपहाड़ में है. रात हो जाने की वजह से पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं करा सकी. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया जायेगा. फिलवक्त पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.
तीन साल पहले हुआ था शेख जहिर का निकाह : मृतक के दोस्त द्वारा दी गयी जानकारी के बाद पुलिस ने शिवपहाड़ स्थित मृतक जहिर शेख के मौत की सूचना दी. घटना के बारे में सुनते ही परिजनों में दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा और उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था.
पुलिस की खबर पर उसकी पत्नी पाकिजा खातून अपने भाई और पिता के साथ उसे देखने पहुंची. पाकिजा का निकाह तीन साल पहले शेख जहिर के साथ हुआ था, जिससे उसे एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है.
तीन महीने पहले आया था दुमका
सड़क हादसे में घायल टगर शेख ने बताया कि वह अपने दोस्त शेख जहिर के साथ तीन महीने पहले दुमका आया था. इतने दिनों तक वे दोनों साथ में रहकर फेरी लगाकर कपड़ा और चटाई बेचने का काम करते थे. इसके लिए दोनों ने मिलकर खुटाबांध के पास एक भाड़े का मकान भी लिया था. जहां रहकर व्यवसाय करता था. वह शाम के वक्त शिवपहाड़ स्थित अपने सुसराल जाता था, फिर आ जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










