गोपीकांदर में नक्सलियों ने पांच जेसीबी फूंके

Published at :12 Jan 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
गोपीकांदर में नक्सलियों ने पांच जेसीबी फूंके

दुमका : दुमका जिले के उग्रवाद प्रभावित गोपीकांदर प्रखंड के साहरो व बोड़ापहाड़ी में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कंपनी के जेसीबी में आग लगा दी है. घटना दोपहर बाद तकरीबन दो बजे की है. मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन 20-22 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहले साहरो बस्ती में पहुंचे, जहां दो जेसीबी से मिट्टी […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका जिले के उग्रवाद प्रभावित गोपीकांदर प्रखंड के साहरो व बोड़ापहाड़ी में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कंपनी के जेसीबी में आग लगा दी है. घटना दोपहर बाद तकरीबन दो बजे की है. मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन 20-22 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहले साहरो बस्ती में पहुंचे,

जहां दो जेसीबी से मिट्टी के लेवलिंग का काम किया जा रहा था. यहां दोनों गाड़ी में डीजल छीड़ककर आगे लगा दी गयी. इससे पहले निर्माण कंपनी के कर्मियों को धमकाया भी गया. उनसे मोबाइल छीन लिये गये. वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों का सशस्त्र दस्ता जंगल-झाड़ी की ओर से ही बोड़ापहाड़ी की ओर चला गया और वहां एक अलग सड़क निर्माण के काम में उपयोग में लाये जा रहे तीन वाहनों को फूंक दिया. घटना के बाद नक्सली आसपास के क्षेत्र में ही थे. बाद में वे इलाके से हट गये.

गोपीकांदर में नक्सलियों…

शाम 5 बजे तक घटनलास्थल तक पुलिस-प्रशासन नहीं पहुंच सकी थी. जिला पुलिस को तकरीबन तीन बजे सूचना मिली, लेकिन दुमका से पुलिस बल को रवाना होने में तकरीबन साढ़े पांच-पौने छह बज गये.

घटनास्थल रामगढ़ थाना की सीमा से सटा हुआ : जिस जगह नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है, वह रामगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है. पास में ही साहरो बस्ती है, जहां से 200 मी की दूरी पर दो जेसीबी एक ही जगह फूंक दिये गये थे. घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ का मंजर दिखा. लोग खामोश थे. महिलाएं गांव में इक्का-दुक्का नजर आ रही थी.

देवघर की कंपनी करा रही काम

मिली जानकारी के मुताबिक देवघर के एक संवेदक विकास कुमार साहरो से बोड़निया तक लगभग पांच किमी लंबी सड़क बनवा रहे हैं. उनके इसी प्रोजेक्ट के वाहनों पर उग्रवादियों ने पहले धावा बोला था और दो जेसीबी फूंक डाले थे. देखते ही देखते आग के गुबारों में दोनों वाहन तब्दील हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola