Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: पुराने खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों की एंट्री, जानें इस बार कौन-कौन खतरों से भिड़ेगा

Updated:
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: रोहित शेट्टी का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ नए थीम के साथ लौट रहा है. जानें कंफर्म कंटेस्टेंट्स और पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक साल के लंबे इंतजार के बाद लौट रहा है. लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटकर है. खबर है कि इस बार शो की थीम ‘चैलेंजर्स वर्सेज चैंपियंस’ रखी गई है. इसका मतलब है कि इस साल आने वाले नए खिलाड़ियों का मुकाबला उन पुराने खिलाड़ियों से होगा जो पहले भी इस शो में कमाल कर चुके हैं. यानी मुकाबला और भी खतरनाक होने वाला है. ऐसे में आइए बताते हैं अब तक किन-किन स्टार्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं.

विज्ञापन

कौन-कौन से नए खिलाड़ी आ रहे हैं?

  • गौरव खन्ना: बिग बॉस 19 विनर
  • फराहना भट्ट: बिग बॉस 19 की रनर-अप
  • हर्ष गुजराल: फेमस कॉमेडियन
  • शगुन शर्मा: टीवी की मशहूर बहू
  • समर्थ जुरेल: टीवी एक्टर

पुराने खिलाड़ी भी मारेंगे एंट्री

इस बार कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी शो में वापसी करेंगे, जिससे मुकाबला और भी टफ होने वाला है. इनमें जो नाम अब तक पक्के तौर पर सामने आए हैं, वे हैं:

  • रुबीना दिलैक (Season 12)
  • जैस्मिन भसीन (Season 9)
  • करण वाही (Season 8)
  • ऋत्विक धनजानी (Season 8)
  • अविका गौर (Season 9)

इसके अलावा निया शर्मा (Season 8), भारती सिंह (Season 9) और मिस्टर फैसू (Season 12) से भी बात चल रही है.

इन नामों की भी है चर्चा

इस सीजन में टीवी के बड़े चेहरों के साथ-साथ कई रियलिटी शो स्टार्स के आने की भी चर्चा है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शो के लिए दिग्विजय राठी, सोराब बेदी, निहारिका तिवारी, मनीषा रानी और अरबाज पटेल को अप्रोच किया गया है. इनके अलावा अविनाश मिश्रा, चुम दरंग, श्रुतिका अर्जुन, ईशा सिंह, अभिषेक बजाज और नेहल चुडासमा जैसे सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनसे अभी बातचीत चल रही है और वे इस नए सीजन में नजर आ सकते हैं.

कब और कहां होगी शूटिंग?

पिछले सीजन में कम टीआरपी की वजह से शो को एक साल के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब यह धमाकेदार वापसी कर रहा है. सभी कंटेस्टेंट्स मई के आखिरी हफ्ते में शूटिंग के लिए केप टाउन (साउथ अफ्रीका) उड़ान भरेंगे. शो जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में टीवी पर आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Manithan Deivamagalam OTT Release: मजबूरी, गुस्सा और बदले की आग, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सेल्वाराघवन की ‘मनिथन देवमगलम’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola