फरार प्रेमी युगल शादी कर पहुंचे थाना

Published at :24 Dec 2015 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
फरार प्रेमी युगल शादी कर पहुंचे थाना

युवक गोड्डा के पोड़ैयाहाट का रहने वाला दुमका कोर्ट :शहर के बड़ाबांध रसिकपुर की युवती बुधवार को अपने प्रेमी संग शादी कर थाना पुहंची. 19 वर्षीय शबनम कुमारी अपने घर से एक दिसंबर को अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी. लड़की के भाई संजीव कुमार ने नगर थाना में बहन के गायब होने का […]

विज्ञापन

युवक गोड्डा के पोड़ैयाहाट का रहने वाला

दुमका कोर्ट :शहर के बड़ाबांध रसिकपुर की युवती बुधवार को अपने प्रेमी संग शादी कर थाना पुहंची. 19 वर्षीय शबनम कुमारी अपने घर से एक दिसंबर को अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी.
लड़की के भाई संजीव कुमार ने नगर थाना में बहन के गायब होने का सनहा दर्ज कराया था. बुधवार को शबनम कुमारी अपने प्रेमी कुमोद मांझी के साथ नगर थाना पहुंची और थाना प्रभारी को बौंसी के मधुसूदन मंदिर में शादी किये जाने का प्रमाण पत्र दिखाया. प्रेमी कुमोद मांझी गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट अंतर्गत बक्सरा का रहने वाला है. थाने में दोनों पक्ष के परिजन भी पहुंचे थे. जहां पर दोनों पक्षों ने शादी को स्वीकार करते हुए रजामंदी से अपने-अपने घर चले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola