बेकार हो रही 36 हजार पुस्तकें

Updated:
विज्ञापन

2.5 करोड़ रुपये से हुई थी खरीदारी – नितिन कुमार – दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में खरीदी गयीं पुस्तकों का उपयोग करने में छात्र ही नहीं शिक्षक भी काफी सुस्त हैं. इस केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना पांच साल पहले 27 नवंबर 2008 को तत्कालीन कुलपति डॉ विक्टर तिग्गा के कार्यकाल […]

विज्ञापन

2.5 करोड़ रुपये से हुई थी खरीदारी

– नितिन कुमार –

दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में खरीदी गयीं पुस्तकों का उपयोग करने में छात्र ही नहीं शिक्षक भी काफी सुस्त हैं. इस केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना पांच साल पहले 27 नवंबर 2008 को तत्कालीन कुलपति डॉ विक्टर तिग्गा के कार्यकाल में हुई थी, तब इस विश्वविद्यालय के लिए पहले चरण में लगभग दो करोड़ रुपये की तथा बाद में लगभग 50 लाख रुपये की पुस्तकों की खरीद हुई.

दोनों चरण को मिला कर लगभग 36 हजार पुस्तकें क्रय की गयी, लेकिन इन पुस्तकों का उपयोग नहीं हो पा रहा है. जिस तरीके से और जिस तरह की पुस्तकें खरीदी गयी, उसके बाद मिली शिकायत पर मामला निगरानी तक भी पहुंचा.

बताया जा रहा है कि 2000 से 3000 रुपये की कीमत वाली कई ऐसी पुस्तकें जो कम प्रति खरीदकर भी काम चलायी जा सकती थी, उसे भी कई प्रतियों में खरीद लिया गया था. उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष केंद्रीय पुस्तकालय के भवन के ऊपरी तल के निर्माण में लगभग चालीस लाख रुपये भी खर्च किये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola