विशेष राज्य का दर्जा मिले

Updated:
विज्ञापन

झाविमो के संकल्प सभा में झाविमो महासचिव प्रदीप यादव ने कहा बासुकिनाथ : झारखंड विकास मोरचा संकल्प सभा का आयोजन शनिवार को डाक बंगला जरमुंडी में किया. जिसमें पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार झोली भरने का काम कर रही है. झामुमो व कांग्रेस से राज्य का भला नहीं हो सकता. […]

विज्ञापन

झाविमो के संकल्प सभा में झाविमो महासचिव प्रदीप यादव ने कहा

बासुकिनाथ : झारखंड विकास मोरचा संकल्प सभा का आयोजन शनिवार को डाक बंगला जरमुंडी में किया. जिसमें पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार झोली भरने का काम कर रही है. झामुमो व कांग्रेस से राज्य का भला नहीं हो सकता. विकास की प्राथमिकता सरकार के डायरी में है ही नहीं.

चार महीनों में सरकार ने एक भी काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों की बहाली नहीं हुई, राशन कार्ड वितरण नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि राज्य में 50 प्रतिशत खेतों में ही रोपनी हुई, फिर भी सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया. इंजीनियरिंग, मेडिकल व पोलिटेकनिक के एक भी कॉलेज नहीं खुले.

राज्य में स्वास्थ्य की स्थिति बदतर है. बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है. नौ प्रतिशत खेतों में ही सिंचाई की व्यवस्था है. 13 साल बाद भी किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिली. 60 प्रतिशत गांवों तक सड़क नहीं पहुंची है. राज्य के जनता पर 32 हजार करोड़ के कर्ज हैं. उन्होंने बताया कि विशेष राज्य के दर्जा देने की मांग को लेकर 30 नवंबर को रांची में विशाल रैली होगी. अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचे. इसके लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र भरा. वहीं सीताराम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झाविमो की प्राथमिक सदस्यता ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola