दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
दुमका कोर्ट : शहर के डंगालपाड़ा की शम्पा पाल ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. नगर थाने में इस बाबत उसने प्राथमिकी दर्ज करायी है. डंगालपाड़ा के सुकांत पाल के साथ सम्पा की शादी 2009 में हुई थी. उसे […]
दुमका कोर्ट : शहर के डंगालपाड़ा की शम्पा पाल ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. नगर थाने में इस बाबत उसने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डंगालपाड़ा के सुकांत पाल के साथ सम्पा की शादी 2009 में हुई थी. उसे तीन साल की एक बेटी भी है. नगर थाना पुलिस ने पति सुकांत पाल उर्फ टिंकु पाल, शुभेंदु पाल एवं सुब्रत पाल के विरुद्ध भादवि की धारा 498 ए एवं 323 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










