बासुकिनाथ नगर पंचायत का होगा चहुंमुखी विकास
बासुकिनाथ : नगर पंचायत बासुकिनाथ का चहुंमुखी विकास होगा. झारखंड सरकार के नगर विकास सचिव अरूण कुमार सिंह सोमवार को नप सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बैठक में बोल रहे थे. उनके साथ उपायुक्त हर्ष मंगला, एसपी निर्मल कुमार मिश्र, अंचलाधिकारी रामा रविदास व कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत भी उपस्थित थे. नगर विकास सचिव […]
बासुकिनाथ : नगर पंचायत बासुकिनाथ का चहुंमुखी विकास होगा. झारखंड सरकार के नगर विकास सचिव अरूण कुमार सिंह सोमवार को नप सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बैठक में बोल रहे थे.
उनके साथ उपायुक्त हर्ष मंगला, एसपी निर्मल कुमार मिश्र, अंचलाधिकारी रामा रविदास व कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत भी उपस्थित थे. नगर विकास सचिव श्री सिंह ने कहा कि नप के विकास में निधि की कमी नहीं होने दी जायेगी. जो भी प्रस्ताव नगर पंचायत द्वारा भेजा जायेगा प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जायेगा.
उन्होंने कहा कि नप के वैसी योजनाओं की ही स्वीकृति मिलेगी जिसका जमीन उपलब्ध रहेगा.उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा से कहा कि केंद्र सरकार की योजना राजीव गांधी आवास योजना का सूची वार्ड वाइज बनाकर रांची भेंजे. उन्होंने डीसी से सैरात व गोचर भूमि पर अधिनियम के तहत कार्य करने की बात कही.
नवि सचिव को ज्ञापन सौंपा
नगर पंचायत के विकास को लेकर नपं अध्यक्ष मंटु कुमार लाहा ने नवि सचिव अरूण कुमार सिंह को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










