क्राइम//छात्रनेता श्यामदेव सहित 50-60 पर एफआइआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2015 10:02 PM
दुमका कोर्ट . एसपी कॉलेज के पास स्थानीयता को लेकर दुमका-पाकुड़ मार्ग को घंटा जाम किये जाने के मामले में छात्र नेता श्याम हेंब्रम एवं 50-60 युवक सदस्य के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दुमका प्रखंड के कनीय अभियंता सिद्धेश्वर पाठक ने भादवि की धारा 143, 341 एवं 283 के […]
दुमका कोर्ट . एसपी कॉलेज के पास स्थानीयता को लेकर दुमका-पाकुड़ मार्ग को घंटा जाम किये जाने के मामले में छात्र नेता श्याम हेंब्रम एवं 50-60 युवक सदस्य के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दुमका प्रखंड के कनीय अभियंता सिद्धेश्वर पाठक ने भादवि की धारा 143, 341 एवं 283 के तहत मामला दर्ज कराया है. शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी ने सिद्धेश्वर पाठक को विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया था. छात्र नेता के नेतृत्व में एसपी कॉलेज के पास 50-60 युवक सरकार द्वारा स्थानीयता की मापदंड निर्धारित करते हुए बाद में बहाली करने को लेकर 11 बजे सड़क जाम करने से आवागमन ठप हो गया था. ……………………….16 साल से फरार वारंटी गिरफ्तारदुमका कोर्ट . हत्या के प्रयास एवं लूट के दो अलग-अलग मामलों में एक वारंटी को जहां सोलह साल बाद नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शहर के दुधानी लूटपाड़ा के मो रियाज के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 116/98 में भादवि की धारा 307 एवं 324 तथा नगर थाना कांड संख्या 81/98 में भादवि की दफा 394 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. नगर थाना कांड संख्या 245/14 में देवघर जिला के मधुपुर चांदमारी के मो खुर्शिद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट टी आर नंबर- 1209/13 में दुधानी गोशाला रोड के बांके हरि व धनंजय ठाकुर तथा टीआर नंबर 1112/13 में दुमका इंदिरानगर के मो आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










