असामाजिक तत्वों की करतूत, जड़ दिया अंदर से बड़ा सा ताला/ दो दिनों से दलाही स्वास्थ्य केंद्र में ठप है कामकाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड मुख्यालय से दस किमी दूरी पर अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद दलाही में दो दिन से ताला लटका रहने के कारण कामकाज प्रभावित हो गया है. तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के बाबत सब डिपो भी बनाया गया था. यहां अनुबंध पर कार्यरत एएनएम मार्शिला सोरेन व पुष्पा कुमारी के अलावे झाडुदार श्रीनाथ राना […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड मुख्यालय से दस किमी दूरी पर अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद दलाही में दो दिन से ताला लटका रहने के कारण कामकाज प्रभावित हो गया है. तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के बाबत सब डिपो भी बनाया गया था. यहां अनुबंध पर कार्यरत एएनएम मार्शिला सोरेन व पुष्पा कुमारी के अलावे झाडुदार श्रीनाथ राना एवं रेवती चांद पदस्थापित है. रविवार को पल्स पोलियो का कार्य करने के बाद इस कंे द्र के कर्मचारी बाहर से ताला लगाकर घर चले गये थे. सोमवार की सुबह कर्मी जब दलाही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो देखा कि अस्पताल के गेट पर अंदर से किसी ने बड़ा सा ताला जड़ दिया था. ताला किसने लगाया इसकी जानकारी किसी भी कर्मचारी को नहीं थी. सुपरवाइजर सह एएनएम सुलेखा कुमारी ने रविवार की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा ताला लगा देने की सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार बिराजी के अलावे विभाग के आलाधिक ारी को दिया. उन्होंने बताया कि मुख्य गेट में ताला लगे रहने के कारण बाहर में बैठकर केंद्र के अधिनस्थ पोलियो कर्मियों को दवा दी गयी है, ताकि पल्स पोलियो अभियान में बाधा न पहुंचे. सिविल सर्जन डॉ सुरेश कु मार ने बताया कि दलाही स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात को ताला देने की सूचना मिला है. सरकारी कामकाज में बाधा डालने के लिए किसी ने ताला लगा दिया है. मसलिया थाना को भी इसकी सूचना देकर ऐसे लोगों को चिह्नित करने का अनुरोध किया गया है. बहरहाल मंगलवार को दूसरे दिन भी ताला लटका रहा.—————————–फोटो-20 डीएमके/मसलिया-1दलाही पीएचसी में लटका ताला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola