सभी विद्यालयों में बाल समागम आयोजित// निबंध वाद-विवाद आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2015 11:03 PM
रामगढ़ . पठन-पाठन के साथ-साथ खेल-कूद के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बाल समागम का आयोजन किया गया. बाल समागम के तहत इन छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस, ऊंची […]
रामगढ़ . पठन-पाठन के साथ-साथ खेल-कूद के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बाल समागम का आयोजन किया गया. बाल समागम के तहत इन छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, तथा कक्षा छ: से आठ तक के बच्चों के लिए 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. वहीं 20 जनवरी को छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद आदि का आयोजन किया जायेगा. जबकि यह प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता 22-23 जनवरी को बालक मध्य विद्यालय में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










