प्रदर्शन-2// लंबित मानदेय की मांग को लेकर प्रेरकों ने किया धरना-प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 11:03 PM
प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ प्रखंड के 27 पंचायतों के 52 प्रेरकों ने अपनी 22 माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इसके लिए प्रेरकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा बीडीओ को जिम्मेवार ठहराया है. प्रेरकों ने सर्वप्रथम एक रैली निकाली और प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ व बीइओ […]
प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ प्रखंड के 27 पंचायतों के 52 प्रेरकों ने अपनी 22 माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इसके लिए प्रेरकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा बीडीओ को जिम्मेवार ठहराया है. प्रेरकों ने सर्वप्रथम एक रैली निकाली और प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ व बीइओ होश में आओ का नारा लगाया. प्रेरकों ने प्रखंड को 4 माह पूर्व 6 माह का मानदेय उपलब्ध कराने के बावजूद प्रेरकों को मानदेय नहीं दिये जाने पर रोष जताते हुए प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को भी 4 घंटे तक बंधक बना कर रखा. बाद में प्रेरकों के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ राजकिशोर प्रसाद से मिल कर मांग पत्र सौंपा. बीडीओ ने बताया कि प्रेरकों का भुगतान चेक बीइओ के पास है. उनके आते ही भुगतान करने का आश्वासन दिया. बीइओ ने कहा कि कुछ त्रुटियां रहने की वजह से भुगतान करने में विलंब हुआ है. 19 जनवरी तक सभी प्रेरकों को आनलाइन भुगतान कर दिया जायेगा. प्रेरकों ने कहा कि अगर पांच दिनों के अंदर इस ओर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो प्रखंड मुख्यालय में तालाबंदी कर दी जायेगी. ………………………फोटो: 17 रामगढ़- 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










